फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kailash Bhagat became president, Mani Pushpak Joshi as general secretary

कैलाश भगत अध्यक्ष, मणि पुष्पक जोशी महासचिव बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kailash Bhagat became president, Mani Pushpak Joshi as general secretary
हल्द्वानी के सिंथिया स्कूल में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की बैठक के दौरान एसोसिएशन में महासचिव पद प?
हल्द्वानी। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से कैलाश भगत अध्यक्ष और मणि पुष्पक जोशी महासचिव मनोनीत किए गए। भगत इससे पहले महासचिव थे।
विज्ञापन

सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की आम सभा हुई। इसमें आगामी सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। संचालन करते हुए सिंथिया स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवींद्र कुमार रौतेला ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल एसोसिएशन की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पूर्व के अध्यक्षों का कार्यकाल सराहनीय रहा है।
विज्ञापन

निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने एसोसिएशन के नये अध्यक्ष के लिए निमोनिक स्कूल के कैलाश भगत के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति व्यक्त करते हुए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। अध्यक्ष कैलाश भगत एसोसिएशन में विगत 10 वर्षों से कार्य कर रहे हैं पहले सचिव और बाद में महासचिव पद पर आसीन रहे। इसके बाद आरम स्कूल के मणी पुष्पक जोशी को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के संरक्षक आरपी सिंह ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि एसोसिएशन का अर्थ एकजुट होकर ही है। इस अवसर पर सुनील कुमार जोशी, लक्ष्मी दत्त पाठक, दीपक बल्यूटिया, मणि पुष्पक जोशी, गोपाल बिष्ट, मनोज बुढलाकोटी, विकाल बवारी, समित टिक्कू, बीवी नैनवाल, जेपी सिंह, कमलेश भंडारी, रीता सनवाल, गीता, सव्या दास, विजय जोशी, केसी जोशी, उमाशंकर जोशी, अमित जोशी, साकेत अग्रवाल, दिवस शर्मा, दिनेश नैनवाल, संगीता गोयल आदि मौजूद रहे।

संगठन हित में कार्य करेंगे: भगत
पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश भगत ने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार जल्द किया जाएगा। उन्होंने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प दोहराते हुए कहा एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed