{"_id":"6966323e0af948213358ea553ee28f9b","slug":"kailas-mansarovar-pilgrims-visit-the-overwhelming-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास मानसरोवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास मानसरोवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Sat, 25 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश से होने वाली यात्रा के बावजूद उत्तराखंड से होकर कैलास मानसरोवर यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। गत वर्ष 2400 के सापेक्ष इस बार 2700 यात्रियों ने आवेदन किया है। जबकि इस बार कुल 18 दलों में 1080 यात्री ही कैलास मानसरोवर जा सकेंगे। वहीं, अब तक आए आवेदनों में से 1400 यात्रियों का चयन स्वास्थ्य परीक्षण के लिए किया गया है। 1300 यात्रियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि निगम का प्रयास होगा कि किसी भी आवेदक को निराश नहीं होना पड़े, जिन यात्रियों को कैलास मानसरोवर की यात्रा करने का मौका नहीं मिलेगा, उन्हें आदि कैलास की यात्रा कराई जाएगी। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि कैलास मानसरोवर की यात्रा में 18 दल जाएंगे। प्रत्येक दल में कम से कम 60 यात्री शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस तरह कुल 1080 यात्री इस बार कैलास यात्रा पर जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार रिकार्ड संख्या में यात्रियों के आवेदन मिले हैं। आदि कैलास की यात्री के लिए भी अब तक 250 यात्री बुकिंग करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कैलास मानसरोवर के लिए पूरे भारत में 12 मार्ग हैं, लेकिन उत्तराखंड से होने वाली यात्रा को ही पौराणिक यात्रा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि अभी चीन की सीमा तक सड़क बनने में कम से कम 10 वर्ष लगेंगे। सड़क बनने के बाद यह मार्ग पूरी दुनिया के लिए आसान होगा। बताते चलें कि पहला जत्था 12 जून को दिल्ली से चलकर काठगोदाम होते हुए अल्मोड़ा पहुंचेगा। पहले जत्थे के यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण दिल्ली में 9-10 जून को होगा।