फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'Kail bandi rip ho raghunandan raja .., ..'

‘कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा..,..’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
'Kail bandi rip ho raghunandan raja .., ..'
हल्द्वानी, बिठौरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेनू जोशी के निवास होली गायन के दौरान नृत्य करत?
हल्द्वानी। बिठौरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेनू जोशी के आवास पर हुई महिला बैठकी होली में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक होली गीत सुनाकर श्रोताओं और दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

होली गायकी की शुरुआत ‘तुम सिद्धि करो महाराज होलिन के दिनन मेे’ होली गीत के साथ की। बाद में ‘कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा’ होली सुनाई। रेनू जोशी ने ‘राधा ने होली मनाई, रपट गए कुंवर कन्हाई’ और ‘रंग हाथ लिए बनवारी लला’ होली सुनाई। लता कुंजवाल ने ‘चलो सखी खेलें कन्हैया संग होली’, मीनू जोशी ने ‘मलत-मलत नैना लाल भए’, आभा भट्ट ने ‘हरि धरैं मुकुट खेलें होरी’ आदि गीत सुनाई।
विज्ञापन

महिलाओं ने स्वांग रचकर भी खूब हंसाया। ज्योति पांडे ने ‘रंग डालूंगी में नंद जी के लालन में’ होली सुनाकर समां बांध दिया। होली गायन में पूनम जोशी, अनीता पांडे, बीना कांडपाल, कमला नेगी, लीला कोठारी, सुनीता पंत, हेमा हरबोला, विनीता पांडे, छवि बोरा, रमा तिवारी, रीता पांडे, कमला जोशी, चंपा रावत, जया पंत आदि ने होली गीत सुनाए। होली गायन कार्यक्रम में भुवन जोशी, जीवन पांडे, डीके पंत, प्रमोद बोरा ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed