फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Justice Manoj Tiwari becomes acting Chief Justice in nainital high court

Nainital News: कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, दूसरी बार संभालेंगे यह जिम्मेदारी

Thu, 10 Oct 2024 10:25 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Oct 2024 10:25 AM IST
सार

नैनीताल हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी दूसरी बार हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने हैं। उनका कार्यकाल 11 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

विज्ञापन
Justice Manoj Tiwari becomes acting Chief Justice in nainital high court
न्यायमूर्ति मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी दूसरी बार हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने हैं। उनका कार्यकाल 11 अक्टूबर से प्रभावी होगा। हाईकोर्ट की वर्तमान मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी 10 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं।

न्यायमूर्ति मनोज तिवारी इससे पूर्व भी हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। तब वे न्यायमूर्ति विपिन सांघी की सेवानिवृत्ति के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने थे। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी का जन्म 19 सितम्बर, 1965 को पिथौरागढ में हुआ था। उनके पिता एनबी तिवारी एक नामित वरिष्ठ वकील रहे हैं। उनकी 10वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में हुई। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ से किया। 1990 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: असम से असलहे समेत भागा सैन्यकर्मी गिरफ्तार, बंगाल इंजीनियर के इस जवान से 60 कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

1990 में बार काउंसिल ऑफ यूपी इलाहाबाद में पंजीकृत हुए और उच्च न्यायालय इलाहाबाद में प्रैक्टिस शुरू की। वर्ष 2000 में उत्तराखंड उच्च न्यायालय बनने पर नैनीताल स्थानांतरित हो गए और उत्तराखंड उच्च न्यायालय में वकालत करने लगे। 2008 में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष बने। 20 मई 2009 को उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। उन्होंने विभिन्न मामलों में राज्य सरकार की ओर से विशेष वकील के रूप में पैरवी की। 19 मई 2017 को उन्हें उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायमूर्ति के रूप में पदोन्नत किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed