{"_id":"68dd7c0cc11a9cbcac0bcb7b","slug":"junk-fast-food-habit-is-spoiling-health-nainital-news-c-238-1-shld1020-118994-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जंक फास्ट फूड की आदत बिगाड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जंक फास्ट फूड की आदत बिगाड़ रही सेहत
विज्ञापन
नैनीताल। लोगों की बदलती जीवनशैली के साथ जंक फूड का बढ़ता चलन लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। युवा पीढ़ी फास्ट फूड का ज्यादा सेवन कर रही है जिससे मोटापा, टाइप 2 मधुमेह और हृदय संबंधी विकार जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो रही हैं।
लंबे समय से नैनीताल समेत पहाड़ों में लोगों की जीवनशैली तेजी से बदल गई है। इसके साथ उनके खानपान में भी बदलाव हुआ है। स्थानीय और पारंपरिक भोजन के बजाय लोगों को फास्ट फूड का स्वाद ज्यादा भा रहा है। फास्ट फूड की बढ़ती लत खासकर बच्चों को बीमार बना रही है। विशेषज्ञ बताते हैं कि फास्ट फूड के सेवन से बच्चे स्वस्थ खाद्य पदार्थों की तुलना में प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देते हैं। इससे संतुलित आहार और पौष्टिक भोजन चुनने की उनकी संभावना कम हो जाती है। इसके नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में जानते हुए भी लोग इसे खाते हैं।
उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी बीमारियां जकड़ रहीं : डॉ. दुग्ताल
बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि फास्ट फूड का सेवन बच्चों के स्वास्थ्य और खाने की आदतों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। फास्ट फूड में कैलोरी, शुगर और खराब वसा अधिक होती है। इससे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी बीमारियों का जोखिम और वज़न बढ़ता है। बताया कि लोगों को पारंपरिक भोजन, सब्जियों व फलों का सेवा ज्यादा करना चाहिए। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।