फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jungle safari going on till late evening in Mohaan Ramnagar

ताक पर नियम: मोहान में देर शाम तक हो रही जंगल सफारी, शिकार की तलाश में बैठे तेंदुए को देखने के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 24 Jun 2025 11:14 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Jun 2025 11:14 AM IST
सार

अल्मोड़ा वन प्रभाग के मोहान में जंगल सफारी में कायदे-कानून ताक पर हैं। पर्यटकों को देर शाम तक जंगल सफारी कराई जा रही है। इसका वीडियो वायरल होने पर डीएफओ ने जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन
Jungle safari going on till late evening in Mohaan  Ramnagar
मोहान पर्यटन जोन में देर शाम तक सफारी करते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा वन प्रभाग के मोहान में जंगल सफारी में कायदे-कानून ताक पर हैं। पर्यटकों को देर शाम तक जंगल सफारी कराई जा रही है। इसका वीडियो वायरल होने पर डीएफओ ने जांच बैठा दी है। मोहान पर्यटन गेट अल्मोड़ा वन प्रभाग की ओर से खोला गया है। इसमें सुबह छह से दस बजे तक और शाम को तीन से सात बजे तक जंगल सफारी का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देर शाम तक जंगल सफारी कराई जा रही है। वायरल वीडियो में कोसी नदी किनारे तेंदुआ शिकार की ताक में बैठा है। उससे कुछ ही दूरी पर जिप्सियों की लाइन लगी है और उनमें सवार पर्यटक तेंदुए को देख रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो में यह दृश्य देर शाम का है और अंधेरा गहरा रहा है। इधर, भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष मदन जोशी ने बताया कि इस मामले में उन्होंने पीसीसीएफ (हॉफ) समीर सिन्हा, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन रंजन मिश्रा से शिकायत की है।
विज्ञापन


रिजॉर्ट के वाहन भी दिखाई दे रहे
रिजर्व क्षेत्र में केवल पंजीकृत जिप्सियां ही जा सकती हैं। वायरल वीडियो में हरे रंग की जिप्सियों के साथ सफेद वाहन भी दिखाई दे रहे हैं, जो रिजॉर्ट के बताए जा रहे हैं। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। एसडीओ को इसकी जांच सौंपी गई है। प्रथमदृष्टया वीडियो सात बजे से पहले का लग रहा है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। दीपक सिंह डीएफओ, अल्मोड़ा वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed