{"_id":"658a8a79e0c023818a0b9e32","slug":"joint-secretary-indrani-kaushal-inspected-the-hospitals-in-haldwani-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: ज्वाइंट सेक्रेटरी ने किया अस्पतालों का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: ज्वाइंट सेक्रेटरी ने किया अस्पतालों का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए
Tue, 26 Dec 2023 01:40 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:40 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी इंद्राणी कौशल ने बेस अस्पताल, महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के अधीन स्वामी राम कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बेस अस्पताल में डायलिसिस यूनिट और ब्लड बैंक का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
ज्वाइंट सेक्रेटरी इंद्राणी कौशल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी इंद्राणी कौशल ने बेस अस्पताल, महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के अधीन स्वामी राम कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बेस अस्पताल में डायलिसिस यूनिट और ब्लड बैंक का भी जायजा लिया। ज्वाइंट सेक्रेटरी ने अस्पतालों में सूचनाओं से जुड़े बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से 50 बेड का नया अस्पताल भवन बनना है लेकिन योजना में छह महीने से अधिक देरी हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि पुराना भवन ध्वस्त करने और ओपीडी आदि को शिफ्टिंग करने में समय लगा है। ज्वाइंट सेक्रेटरी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने स्वामी राम कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर केंद्र के सहयोग स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का निर्माण चल रहा है जिसकी गति धीमी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की प्रक्रियाओं के पूरा करने में योजना में देरी हुई है। उन्होंने मामले में कार्रवाई कर अचड़नें दूर करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण में सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, डॉ. केएस दत्ताल आदि थे।
विज्ञापन