फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Johar Shoka became Narendra president of the central committee and Kailash became general secretary

Nainital News: जोहार शौका केंद्रीय समिति के नरेंद्र अध्यक्ष व कैलाश महासचिव बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Johar Shoka became Narendra president of the central committee and Kailash became general secretary
हल्द्वानी। जोहार शौका केंद्रीय समिति की नई कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से नरेंद्र सिंह जंगपांगी को अध्यक्ष व कैलाश सिंह धर्मशक्तू को महासचिव चुना गया। वार्षिक बैठक में समिति के उद्देश्यों के अलावा जोहार मुनस्यारी व शौका समाज के वर्तमान व भविष्य को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


रविवार को यहां हुई बैठक में स्थानीय व राज्य के कई शहरों से जोहारी शौका शामिल हुए। इसके अलावा देश के कई महानगरों में कार्यरत शौका समाज के लोगों ने ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से बैठक से जुड़कर सुझाव दिए। चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह जंगपांगी की देखरेख में जोहार शौका केंद्रीय समिति की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में खड़क सिंह रावत, नवीन सिंह टोलिया, नवराज सिंह पांगती, पद्मंती धर्मशक्तू को उपाध्यक्ष, हेमंत सिंह मर्तोलिया व भगत सिंह मर्तोलिया को संयुक्त सचिव, भगवान सिंह र्फाल को कोषाध्यक्ष, जसवंत सिंह जंगपांगी को सह कोषाध्यक्ष, अधिवक्ता ईश्वर सिंह पांगती को ऑडिटर चुना गया।इसके अलावा देश के विभिन्न शहरों से कुल 21 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया। बैठक में देहरादून से पहुंचे समिति के संरक्षक व भारतीय प्रशासनिक सेवा से पूर्व अधिकारी सुरेंद्र सिंह पांगती, आईएफएस डा. भगत सिंह बरफाल, डा. गोविंद सिंह जंगपांगी, गजेंद्र सिंह पांगती, समिति के निवर्तमान अध्यक्ष यतेंद्र पांगती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed