फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Job opportunities will increase with drought in tourism: Bhagat

सूखाताल में पर्यटन के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : भगत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:07 AM IST
विज्ञापन
Job opportunities will increase with drought in tourism: Bhagat
नैनीताल। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने बृहस्पतिवार को सूखाताल में 25 करोड़ 77 लाख की लागत से बनने वाली सूखाताल पुनर्जीवन योजना का भूमि पूजन किया। कहा कि इस योजना के बनने से क्षेत्र में पर्यटन का विस्तार होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

भगत ने कहा कि सूखाताल के सौंदर्यीकरण से नैनीताल आने वाले सैलानियों को नया पर्यटन स्थल मिलेगा। उन्होंने प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय को साल भर के भीतर योजना के सभी कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक संजीव आर्य ने कहा कि आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग करते हुए सूखाताल का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। फूड कोर्ट एवं हाट बाजार विकसित होने से स्थानीय शिल्पकला के प्रदर्शन का भी अवसर मिलेगा। बच्चों के खेलने के लिए पार्क, टहलने के लिए सुंदर फुटपाथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि 25.77 लाख की लागत से सूखाताल में रिचार्ज वैल, 9145 वर्ग मीटर में प्राकृतिक झील का निर्माण, झील के चारों तरफ पैदल पथ मार्ग निर्माण, लिफ्ट एवं एक्सलेटर, ओपन एयर थियेटर, चिल्ड्रन पार्क, सूचना केंद्र, वुडन स्ट्रक्चर में क्योस्क निर्माण, ग्रेवियार्ड संरक्षण एवं लैंड स्केप कार्य किया जाएगा।
अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी और संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पर्यावरणविद प्रो. अजय रावत, गोपाल रावत, पूरन मेहरा, खीमा शर्मा, कुंदन बिष्ट, पालिका सभासद गजाला खान, मनोज जोशी आदि थे।

... तो दो पत्थर हमारे नाम के ही लग जाएंगे
नैनीताल। सूखाताल पुनर्जीवन योजना के भूमि पूजन के मौके पर कैबिनेट मंत्री भगत ने प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय से पूछा कि योजना का काम कब तक पूरा होगा। उपाध्याय ने जवाब दिया सर सालभर में। तब भगत बोले चुनाव से पहले या बाद में। उपाध्याय ने जवाब दिया प्रयास होगा कि चुनाव से पहले ही हो जाए। इस पर भगत ने चुटकी लेते हुए कहा, हां चुनाव से पहले ही पूरा करा लेना, ताकि दो पत्थर हमारे नाम के ही लग जाएं। वैसे तो बाद में भी हमारे नाम के ही लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed