{"_id":"6a69d92a9741c9bf1902877c","slug":"jewellery-and-silver-coins-stolen-from-house-in-broad-daylight-in-haldwani-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: हल्द्वानी के आनंदपुरी में दिनदहाड़े घर से चांदी-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: हल्द्वानी के आनंदपुरी में दिनदहाड़े घर से चांदी-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 29 Jul 2026 04:13 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Wed, 29 Jul 2026 04:13 PM IST
सार
मुखानी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में चोरों ने दिन दहाड़े एक व्यक्ति के घर से चांदी के सिक्के और कुछ जेवरात चुरा लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर वहां रखे जेवरात और चांदी के सिक्के पार कर लिए। जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया उस समय घर के लोग शादी की शाॅपिंग के लिए बाजार गए थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
आनंदपुरी फेस-3 निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सोमवार 27 जुलाई को वह अपने भाई के परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शादी की खरीदारी के लिए बाजार गए थे। घर के मुख्य गेट और किचन का दरवाजा खुला था जबकि अन्य कमरों में ताला लगा हुआ था और उसकी चाबी रसोईघर में रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके अनुसार शाम को कमरे की सफाई के दौरान बैड के नीचे सामान बिखरा मिला। शक होने पर अलमारी खोली तो पर्स गायब था। उन्होंने बताया कि पर्स में उनकी पत्नी की चांदी की पायल समेत अन्य आभूषण थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक महिला घर में आते और बाहर निकलते हुए नजर आई है। मुखानी थाने के एसओ सुशील जोशी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन