फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jewelery worth Rs 2.35 lakh taken from showroom by showing fake transaction

Nainital News: फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर शोरूम से 2.35 लाख के जेवर लिए

Fri, 28 Jun 2024 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 28 Jun 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 2.35 lakh taken from showroom by showing fake transaction
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप से पर्यटक दंपती 2.35 लाख की हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हो गया। शोरूम मालिक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम करीब तीन बजे एक दंपती नैनीताल रोड स्थित कृष्णा ज्वैलर्स के शोरूम पहुंचा। दोनों ने बुधवार को अपनी शादी की सालगिरह का होना बताकर खरीदारी शुरू की। शोरूम स्टाफ ने शादी की सालगिरह के मौके पर दंपती का केक भी कटवाया। दोनों ने हीरे और सोने के दो जेवर पसंद किए जिनकी कीमत 2.35 लाख रुपये थी।
विज्ञापन

इसके बाद जब भुगतान की बारी आई तो महिला के साथ आए व्यक्ति ने शोरूम का आधिकारिक अकाउंट न दिखने की बात कही। इसके बाद मैनेजर का अकाउंट नंबर मांगा। कुछ देर बाद शोरूम मैनेजर के खाते में रुपये भेजने का मैसेज और स्क्रीन शॉट दिखाया। मैसेज देखकर मैनेजर ने भी जेवर दे दिए और दंपती वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर तक भी जब शोरूम मैनेजर के खाते में रुपये नहीं पहुंचे तो पुलिस से शिकायत की गई। मामले की जांच भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी देवेंद्र राणा को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी काठगोदाम की तरफ से ऑटो रिक्शा में आए थे। शोरूम से निकलने के बाद वे ई-रिक्शा में बैठकर नवाबी रोड की तरफ जाते दिखाई दिए हैं। अभी तक उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हो पाई है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी अभी भी शोरूम मालिक से व्हाट्सएप कॉल पर बात कर रहे हैं। कहा कि पुलिस जांच में जुटी है।


ज्वेलर्स को किया सचेत

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी प्रतिष्ठान से 2,35,000 की धोखाधड़ी के मामले में ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी ने अपनी यूनियन के अलावा सभी ज्वेलर्स को सचेत किया है। उन्होंने इस प्रकार के फ्रॉड से बचने के लिए कभी भी स्कैन पर भरोसा न करने और जब तक उनके अकाउंट में पेमेंट नहीं आ जाता है किसी को भी कोई भी ज्वेलरी ना देने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि कभी कोई संदिग्ध आता है तो उसकी सूचना तुरंत उन्हें 98373-13072 पर दें। साथ ही संबंधित थाना क्षेत्र में भी तुरंत जानकारी दें ताकि इस प्रकार की घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed