फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jersey barrier and prevent accidents by karma Stone

जर्सी बैरियर और कर्ब स्टोन से रोकेंगे हादसे

Sat, 18 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 18 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Jersey barrier and prevent accidents by karma Stone
जसी बैरियर - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। नैनीताल और बरेली रोड पर यातायात को व्यवस्थित करने और हादसों को रोकने के लिए नई योजना बनी है। इस बार फोर लेन रोड पर जिस तरह मोड़ पर जर्सी बैरियर लगे होते हैं, उस तरह जर्सी बैरियर और जहां पर रोड संकरी है वहां पर कर्ब स्टोन लगाये जायेंगे। इसके अलावा एक बार फिर नैनीताल रोड पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अनावश्यक कट बंद करने की योजना बनी है।
विज्ञापन


नैनीताल रोड पर बीते दिनों डिवाइडर सुधारने और अनावश्यक कट बंद करने का काम शुरू हुआ था, जो लोगों के कथित विरोध के चलते बंद हो गया। अब एक बार फिर से लोनिवि ने मंडी से लेकर काठगोदाम तक डिवाइडर बनाने की योजना बनाई है। इसमें जगह के हिसाब से अलग-अलग तकनीक और माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा। लोनिवि अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह रावत कहते हैं कि मंडी से काठगोदाम तक 15 अनावश्यक कट हैं, जिनको बंद किया जाएगा। फिर मंडी से मंगल पड़ाव तक मार्ग के बीच जर्सी बैरियर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह महिला अस्पताल से रोडवेज तक सड़क  संकरी है, यहां पर रोड के बीच में कर्ब स्टोन(बेहद कम जगह घेरते हैं) लगाया जाएगा। जहां पर पुराने डिवाइडर मौजूद हैं, वहां पर डिवाइडर बने रहेंगे। इन पर रात में चमकने वाले खास तौर थर्मो पेस्ट किया जाएगा। डिवाइडर को इस तरह से प्लान किया गया है कि बीच में स्ट्रीट लाइट भी लग सकें। 45 दिन के अंदर काम पूरा करने का लक्ष्य है। अगर कोई तकनीकी अड़चन नहीं आयी तो एक सप्ताह के अंदर काम शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed