फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jeevan extracted essential oil and prepared different types of perfumes in ramnagar

सुगंध के कारोबार से महका ग्रामीणों का जीवन: होटल की नौकरी छोड़कर गांव में खोला स्टार्टअप, शुरू किया व्यापार

Tue, 24 Jun 2025 10:36 AM IST
हीरा मेहरा जीवन कुमार, संवाद
जीवन कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Jun 2025 10:36 AM IST
सार

रामनगर के युवक ने अपने ही गांव में स्वरोजगार करने की ठानी। एरोमैटिक पौधों से एसेंशियल ऑयल निकालकर विभिन्न प्रकार के परफ्यूम तैयार कर बाजार में उतारे। अब रामनगर के सौ से अधिक हाेटल, रिजॉर्ट में इनके बनाए परफ्यूम की अच्छी मांग है।

विज्ञापन
Jeevan extracted essential oil and prepared different types of perfumes in ramnagar
जीवन सिंह करायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटल, रिजॉर्ट की जरूरत को ध्यान में रखते हुए रामनगर के युवक ने अपने ही गांव में स्वरोजगार करने की ठानी। एरोमैटिक पौधों से एसेंशियल ऑयल निकालकर विभिन्न प्रकार के परफ्यूम तैयार कर बाजार में उतारे। अब रामनगर के सौ से अधिक हाेटल, रिजॉर्ट में इनके बनाए परफ्यूम की अच्छी मांग है।

विज्ञापन

दिल्ली के पांच सितारा होटल की नौकरी छोड़कर जीवन सिंह करायत ने अपने गांव ढेला में ही स्वरोजगार शुरू करने का निर्णय लिया। जीवन बताते हैं कि जब वह दिल्ली के होटल में काम करते थे, तब उन्हें होटल इंडस्ट्री में प्रयोग होने वाले 1800 से अधिक उत्पादों की जानकारी हुई। इनमें परफ्यूम भी था जो होटलों के कमरों सहित अन्य स्थानों पर इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन

रामनगर और आसपास क्षेत्र में 250 से अधिक होटल व रिजॉर्ट हैं। जब 2017 में यह स्वरोजगार शुरू किया था, तब उन्हें पता था कि यह आसान नहीं है। धीरे-धीरे होटल, रिजॉर्ट के कारोबारियों को हमारे बनाए गए परफ्यूम पसंद आने लगे। बताया कि वर्तमान में उनके पास सौ से अधिक होटल, रिजॉर्ट के ऑर्डर रहते हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

एरोमैटिक पौधों से बनाते है एसेंशियल ऑयल
जीवन सिंह ने बताया कि परफ्यूम बनाने के लिए एसेंशियल ऑयल की आवश्यकता होती है। लेमनग्रास, सिट्रोनेला, युकेलिप्टस, मेन्थॉल, वेटिवर खस, करी पत्ता, स्वीटक्लुमस, तेजपात आदि एरोमैटिक पौधों से एसेंशियल ऑयल बनाया जाता है। सभी प्रकार के एसेंशियल ऑयल के मिश्रण से विभिन्न प्रकार के परफ्यूम तैयार किए जाते हैं। जीवन सिंह ने बताया कि इस काम करने से पहले केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान अनुसंधान केंद्र, पंतनगर से प्रशिक्षण लिया।

गांव की 12 महिलाओं को दिया रोजगार
ढेला गांव में 120 बीघा जमीन पर प्लांट लगाया है। यहां पर काम करने के लिए गांव की 10 से 12 महिलाओं को रोजगार दिया है। इसके अलावा चार से पांच पुरुषों को रखा गया है, जो एरोमैटिक पौधों को बॉयलर में डालकर तेल निकालते है। एरोमैटिक पौधों को जीवन सिंह अपने ही खेतों में उगाते हैं। छोटे स्तर से शुरू किए इस प्रयास को अब बड़ा नाम मिलने लगा है। इस प्लांट में छह तरह के एरोमैटिक ऑयल के साथ साथ साबुन और जेल बनाए जा रहे हैं, जिनकी आपूर्ति 100 से ज्यादा होटल में हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed