{"_id":"6971b28b76182917d2043317","slug":"jcbs-demolished-houses-before-the-road-widening-project-in-kathgodam-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: काठगोदाम में चौड़ीकरण से पहले मकानों पर चली जेसीबी, प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: काठगोदाम में चौड़ीकरण से पहले मकानों पर चली जेसीबी, प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त किया
Thu, 22 Jan 2026 10:46 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:46 AM IST
सार
काठगोदाम में नरीमन चौराहे से गौला पुल तक सड़क चौड़ीकरण की तैयारी के तहत प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए।
विज्ञापन
काठगाेदाम में सड़क चौड़िकरण के दौरान अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
काठगोदाम के नरीमन चौराहे से गौला पुल तक किए जाने वाले चौड़ीकरण के मद्देनजर प्रशासन की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त किए। इस बीच स्थानीय लोगों ने हल्का विरोध किया जिन्हें अधिकारियों ने शांत करा दिया।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और एसडीएम राहुल साह के नेतृत्व में बुधवार को हुई कार्रवाई के दौरान लोनिवि की टीम ने अवैध रूप से बनाए गए मकानों समेत चार पक्के निर्माण तोड़े। इस दौरान तीन लोगों ने मोहलत मांगते हुए तीन दिन में खुद अतिक्रमण हटाने की बात कही। सिटी मजिस्ट्रेट चौहान ने बताया कि एनएचएआई के इस हाईवे पर लोनिवि को 400 मीटर हिस्से का चौड़ीकरण करना है। अतिक्रमण हटाने के बाद जल निगम को सीवर लाइन बिछानी है और यूपीसीएल को पोल शिफ्ट करने हैं। इसके बाद तेजी से चौड़ीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन