फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   JCB tire fell on girl student

छात्रा के ऊपर गिर गया जेसीबी का टायर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
JCB tire fell on girl student
हल्द्वानी देचलचौड़ में श्याम गार्ड के पास रोड इसी जेसीबी से टायर उछलकर बालिका अंजलि का एक्सीडें?
हल्द्वानी। देवलचौड़ में महर्षि स्कूल के पास जेसीबी के अगले हिस्से में रखा गया दो क्विंटल भार का टायर सड़क किनारे साइकिल से चल रही सातवीं की छात्रा के ऊपर गिर गया। टायर से दबने के कारण छात्रा नाले में गिर गई। गंभीर हालत में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। भीड़ जुटने पर जेसीबी चालक भाग गया।
विज्ञापन

तीनतास निवासी राजपाल की 13 साल की बेटी अंजलि देवलचौड़ स्थित सरकारी स्कूल में सातवीं में पढ़ती है। सोमवार की दोपहर 12 बजे वह स्कूल से साइकिल से घर लौट रही थी। महर्षि स्कूल के पास पीछे से आ रहे जेसीबी चालक ने गड्ढा देखते ही ब्रेक मार दिया। जेसीबी के अगले हिस्से में रखा गया करीब दो क्विंटल भार का टायर उछलकर अंजलि के ऊपर गिर पड़ा। वह साइकिल के साथ उछलकर नाले में गिर पड़ी। टायर के नीचे उसे लहूलुहान दबा देकर हल्दूचौड़ के व्यवसायी मुकेश, नीलियम कालोनी के हरेंद्र बिष्ट आदि ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया। हादसे के चलते सड़क पर जाम लग गया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी का कहना है कि जेसीबी कब्जे में है। चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, डॉक्टरों ने घायल बच्ची का एमआरआई कराया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है अंजलि
हल्द्वानी। पानी का टैंकर चलाने राजपाल ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के दातागंज (बदायूं) के बसेला गांव का रहने वाला है। यहां तीनतास में किराए के कमरे में रहता है। उसके तीन बच्चों में अंजलि सबसे बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महर्षि स्कूल रोड पर गड्ढा बना हादसे का कारण
हल्द्वानी। देवलचौड़ में महर्षि स्कूल रोड पर सड़क पर बना गड्ढा दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसी रोड पर पांच महीने पहले एक छात्र की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में कई लोग गड्ढे की चपेट में आने से गिरकर घायल हो चुके हैं। हादसे के बाद पुलिस मौके का मुआयना कर चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed