{"_id":"68c33b93b7a81eb6ce037f69","slug":"jcb-runs-on-three-illegal-graves-in-ramnagar-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-108858-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामनगर में तीन अवैध मजारों पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामनगर में तीन अवैध मजारों पर चली जेसीबी
विज्ञापन
रामनगर में अवैध मजारों को हटाती जेसीबी मशीन। स्त्रोत प्रशासन
- फोटो : विद्यालय
रामनगर। नगर में वन भूमि पर बनी मजार और अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसके तहत बृहस्पतिवार को रामनगर के लूटाबढ़, शिवलालपुर रियूनिया, चोरपानी में नाप भूमि पर बनी तीन अवैध मजारों को ध्वस्त किया गया। प्रशासन और पुलिस की टीम ने पांच घंटे में जेसीबी से मजारों को ध्वस्त कराया।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि लूटाबढ़, शिवलालपुर रियुनिया और चोरपानी में नाप भूमि पर अवैध रूप से मजार निर्मित होने की सूचना मिली। मजारों को ढहाने से पहले जांच कराई गई थी। जमीन मालिकों के अनुसार पहले से यहां मजार बनी हुई थी। प्रशासनिक टीम ने संचालकों को मजार से संबंधित प्रपत्र मांगे लेकिन वे वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। बृहस्पतिवार को तहसीलदार मनीषा मारकाना, राजस्व टीम और पुलिस टीम के साथ मजारों को ध्वस्त करा दिया।
तीन वर्षों में 16 से अधिक मजारों को हटाया
रामनगर में शासन के आदेश पर अवैध रूप से बनीं मजारों को हटाने की कार्रवाई तीन वर्ष से चल रही है। पिछले माह प्रशासन ने रिजॉर्ट के अंदर और पूछड़ी स्थित वन भूमि पर बनीं तीन मजार को ध्वस्त किया था। रामनगर में अब तक 16 से अधिक अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से बनीं मजारों को हटाया जा रहा है।