फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   JCB roared for seven hours on encroachment

सात घंटे अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
JCB roared for seven hours on encroachment
हल्द्वानी। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने मंगलवार को नैनीताल रोड पर अतिक्रमण हटाया। सात घंटे चले अभियान में 102 अतिक्रमण हटाए गए और सामान भी जब्त किया गया। उधर, 18 अतिक्रमणकारियों से 14 हजार रुपये भी वसूले गए। 13 पक्का निर्माण करने वालों को नोटिस भी दिए गए। अतिक्रमण हटाने के बाद फुटपाथ खाली खाली नजर आया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की टीम सुबह 10 बजे नरीमन चौराहे पर पहुंची। नरीमन चौराहे से लेकर तिकोनिया तक नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अतिक्रमणकारियों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में उनकी एक नहीं चली। टीम ने कई कच्चे अतिक्रमण, फुटपाथ में लगे फड़, ठेली, खोखों को जब्त किया। कई फड़, ठेली आदि को तोड़ा भी गया।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण अभियान के दौरान 13 व्यापारियों को अतिक्रमण की गई दुकानों को तोड़ने को कहा। साथ ही नोटिस भी दिया। उधर, कॉल टैक्स के पास सड़क किनारे बनी दुकान के स्वामी को सात दिन में दुकान के प्रपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त आवास के बगल में फुटपाथ में रहने वाले पांच परिवारों को तीन दिन में झोपड़ी हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, चंद्रकांत भट्ट, चंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
अतिक्रमणकारियों की रिकार्डिंग भी कराई
नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अगर दोबारा फुटपाथ में सामान लगाया तो उसे जब्त किया जाएगा।
शहर में दो जगह पार्किंग बनेगी
नगर निगम ने अतिक्रमण तोड़ने के दौरान कॉल टैक्स निर्मला स्कूल के पास और जजी के बगल में अतिक्रमणकारियों से जमीन खाली कराई है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि निगम यहां पार्किंग बनाएगा और इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाई जाएंगी। पार्किंग के लिए शुल्क भी लेगा।
अतिक्रमण हटाकर खाली जगह पुलिस को सौंपी
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि नरीमन चौराहे से लेकर तिकोनिया तक अतिक्रमण हटाया गया है। इन खाली स्थानों को पुलिस को सौंप दिया गया है। साथ ही चौकी प्रभारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में यहां पर दोबारा अतिक्रमण न हो पाए।
निगम तीन जगह बनाएगा वेंडिंग जोन
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम जजी कोट के सामने, नगर आयुक्त आवास के बगल में और नरीमन चौराहे के सामने वेंडिंग जोन बनेगा। कहा कि जजी के सामने पार्क से लगते हुए फुटपाथ में शाम चार बजे से रात 10 बजे तक ठेले लगेंगे।

तीन दिन में फुटपाथ से पाइप हटाने के निर्देश
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अतिक्रमण के दौरान जल निगम की ओर से फुटपाथ के किनारे रखे गए पाइप को तीन दिन में हटाने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने दिव्यांग फड़ वाले को दिए दो हजार रुपये
अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम ने एक दिव्यांग व्यक्ति का फड़ भी हटा दिया। जैसे ही यह बात नगर आयुक्त को पता चली तो उन्होंने दिव्यांग व्यक्ति को दो हजार रुपये दिए और कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को नगर निगम की ओर से ठेला और ठेला लगाने के लिए जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed