{"_id":"614e41048ebc3effd244d2e0","slug":"jawans-displayed-courage-and-bravery-haldwani-news-hld4391748177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों ने साहस और शौर्य का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों ने साहस और शौर्य का किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के डोगरा रेजिमेंट के जवानों की ओर से मल्लीताल डीएसए मैदान में अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान जवानों ने पाइप बैंड, युद्ध अभ्यास, दुश्मन से खुद की सुरक्षा को लेकर डेमो पेश किया। साथ ही साहस और शौर्य का प्रदर्शन कर राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का संदेश दिया।
शुक्रवार को आयोजित अमृत महोत्सव का शुभारंभ थल सेना के मेजर जनरल चरण जीत सिंह देवगन ने किया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों की ओर से मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके बाद सेना और एनसीसी कैडेट की बाइक और साइकिल रैली को रवाना किया गया, जो ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैकिंग, जागरूकता, स्वच्छता, कोरोना से जागरूकता को लेकर अभियान चलाएंगे।
इस दौरान आदर्श अटल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देश भक्ति और उत्तराखंड संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। वहीं सेना के जवानों की ओर से हिमाचल और पंजाबी गानों पर कार्यक्रम पेश किए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्रिगेडियर ब्रिजेश कुमार अवस्थी, कर्नल अमित सैनी, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसडीएम प्रतीक जैन, प्रो. डीएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।
पाइप बैंड रहा आकर्षण का केंद्र
नैनीताल। मल्लीताल डीएसए में हुए कार्यक्रम के दौरान डोगरा रेजिमेंट का पाइप बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जवानों ने कुमाऊंनी, हिमाचली और देश भक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। साथ ही एनसीसी कैडेटों व सेना के जवानों ने नैनीझील में कयाकिंग, सेलिंग, पुलीग बोट से नौकायन किया।
यह हुए सम्मानित
अटल आदर्श उत्कृष्ट बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल, कमांडर डीके सिंह, कर्नल अशोक सिंह, कैप्टन रितेश साह, पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी राजेंद्र रावत सम्मानित हुए। वहीं डीएसबी कॉलेज के निर्देशक को हॉकी किट देकर समानित किया गया।