फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Janmashtmi celebration

कोविड नियमों के तहत सादगी से मनाई गई जन्माष्टमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Janmashtmi celebration
नैनीताल के पैलेस रिर्जोट के परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भजन कीर्तन करते भक्तजन। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर में सादगी से कोविड-19 के नियमों का पालन कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस अवसर पर मां नयना देवी मंदिर स्थित राधाकृष्ण मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था।
विज्ञापन

मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज कराया गया। पुजारी पं. बल्लभ जोशी ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। वहीं, कोरोना के चलते अधिकतर धार्मिक आयोजन नहीं किए गए। ठंडी सड़क के मंदिर, हनुमानगढ़ी, गुफा महादेव, पाषाण देवी, सत्यनारायण मंदिर आदि स्थानों पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी आमद रही। इधर, पुलिस लाइन में भी सादगी से पर्व मनाया गया। एसएसपी प्रीती प्रियदर्शनी ने मंदिर में पूजा की। राम सेवक सभा की ओर से भजन संध्या हुई। वहां पर मुकुल जोशी, नरेश चमियाल, सोनी जंतवाल, सतीश पांडे, जगदीश बवाड़ी, हरीश राना आदि थे।
विज्ञापन

हरे कृष्णा, हरे रामा...की धूम
लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी उल्लास और उमंग के साथ मनाई गई। गो रक्षाधाम श्रील नित्यानंद पाद आश्रम, श्री हंस प्रेम योग आश्रम, कालिका मंदिर, शिव मंदिर, फलाहारी आश्रम, राम मंदिर आदि में भक्तों की भीड़ रही। इस्कॉन आश्रम के सेवकों ने साप्ताहिक अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया। वहां पर भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी, शुभम अंडोला, बीड़ी खोलिया, अजय सिंह आदि थे। इधर, मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर, फलाहारी बाबा मंदिर, अवंतिका कुंज देवी मंदिर, सेंचुरी मिल स्थित राधा कृष्ण मंदिर, कोतवाली चौराहा स्थित पीपल मंदिर, राम मंदिर और बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में भी कीर्तन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायणपुरम में श्रीराधाकृष्ण की मूर्ति स्थापित
लालकुआं (नैनीताल)। नारायणपुरम स्थित शिव मंदिर में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्री राधाकृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई। कार्यक्रम के यजमान रघुवीर सिंह असगोला, संजय असगोला, विक्रम असगोला, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल आदि थे। पं. ललित मोहन पांडेय ने वैदिक मंत्रों के साथ मूर्ति की स्थापना करवाई। वहां पर डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, ग्राम प्रधान रुक्मिणी नेगी, आनंद असगोला, रमाकांत पंत, बीएस भंडारी, पान सिंह बिष्ट, महिपाल रैक्वाल,महेश पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed