फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jamrani dam Project work will start in six months Told CM Trivendra Singh Rawat

जमरानी बांध का काम छह महीने में होगा शुरू, 2700 करोड़ रुपये की फंडिंग करेगा एडीबी

Fri, 19 Feb 2021 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Jamrani dam Project work will start in six months Told CM Trivendra Singh Rawat
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

जमरानी बांध का काम अगले छह माह में शुरू हो जाएगा। बांध के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) 2700 करोड़ रुपये की फंडिंग करेगा। बांध बनने से तराई भाबर में पेयजल संकट दूर होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को उत्तराखंड मुक्त विवि में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह बातें कहीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलने से राज्य की जीडीपी पर भी इसका असर दिखेगा। इससे एक क्रांतिकारी परिवर्तन हमारी सोच में आएगा। यह अधिकार मिलने के बाद महिलाएं बराबरी के साथ विकास में योगदान दे सकेंगी। रावत ने कहा कि चौखुटिया में हवाई पट्टी की बहुत आवश्यकता थी। सामरिक दृष्टि से भी यह हवाई पट्टी महत्वपूर्ण होगी। जमीन के सर्वे का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। पंतनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जमीन हस्तांतरित कर दी है, जबकि जौलीग्रांट में कुछ वन भूमि होने के कारण जमीन हस्तांतरण में कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन


रुद्रपुर में चल रहे मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने के विवाद पर कहा कि यह छोटी मोटी चीजें हैं और चलती रहती हैं। मुख्यमंत्री ने क्रिकेट जगत में उठे विवाद को लेकर कहा कि मेरे पास अभी किसी की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। कुछ लोगों ने मिलकर विषय को उठाया था। अगर लिखित शिकायत आती है तो उसकी जांच पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा पर कांग्रेस नेताओं को बोलने का हक नहीं
सीएम ने कहा कि जब केदारनाथ आपदा आई थी और कांग्रेस के नेता विदेश में बैठे थे। कांग्रेस के नेता दिल्ली में जाकर उनकी फोटो को लड्डू खिला रहे थे। तीन दिन तक कांग्रेसियों को होश नहीं था कि उत्तराखंड में क्या हो गया है। कोविड कॉल केे चलते कर्मियों का वेतन काटा गया था। कर्मियों ने मांग की थी कि वेतन न काटा जाए। दो से तीन माह बाद ही सरकार ने निर्णय वापस ले लिया था। डीए के सवाल पर बोले कि धीरे-धीरे पुरानी स्थिति को बहाल करने की दिशा में काम चल रहा है।

हल्द्वानी के रिंगरोड पर चल रहा है काम
सीएम ने कहा कि रिंगरोड पर काम चल रहा है। बड़ी रिंगरोड को लेकर सरकार गंभीर है। हाल ही में कठघरिया की सड़क को मंजूरी देकर धनराशि स्वीकृत की गई है। बिजली और टेलीफोन के पोल शिफ्ट होने के साथ नहर कवरिंग होगी। मंडी से लेकर तिकोनिया तक यातायात अधिक है। फ्लाईओवर के लिए डीम को आदेश दिए हैं कि व्यापारियों से बात कर लें ताकि फ्लाईओवर की दिशा में काम शुरू किया जा सके।


बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर कहा कि कोरोना के दौरान राज्य में करीब पौने चार लाख लोग लौटे हैं। रोजगार देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गई है। इसके तहत 150 तरह के काम कर सकते हैं। होम स्टे योजना में अच्छा रिस्पांस मिला है। 2700 आवेदन पंजीकृत हो चुके हैं। मोटर बाइक टैक्सी योजना के तहत दो वर्ष का ब्याज राज्य सरकार देगी। मनरेगा को 150 दिन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed