फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jamrani Dam: DM gave instructions to appoint revenue inspectors

जमरानी बांध: डीएम ने दिए राजस्व निरीक्षकों की नियुक्ति करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Jamrani Dam: DM gave instructions to appoint revenue inspectors
जमरानी बांध परियोजना के कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जमरानी बांध परियोजना के विस्थापितों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन योजना बनाने के लिए राजस्व निरीक्षकों की नियुक्ति करें ताकि बांध निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला सभागार में जमरानी बांध परियोजना के तहत भूमि अर्जन, पुनर्वासन को लेकर हुई बैठक में डीएम ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जो भी जरूरत पडे़गी उसके लिए घर-घर जाकर दस्तावेज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जमरानी बांध परियोजना के प्रबंधक हिमांशु पंत ने जमरानी परियोजना क्षेत्र के तहत पुनर्वास और पुनर्स्थापन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि इस संबंध में 24 सितंबर को जमरानी बॉध परियोजना के संबंध में डीएम कैंप कार्यालय हल्द्वानी में बैठक होगी। इसमें धारा 11 के तहत आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस संबंध में अपनी बात रखना चाहते हैं तो वह भी बैठक में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक पंत ने बताया कि बांध प्रभावित क्षेत्र में जो लोग पूर्व में निवास करते आ रहे हैं। उनका खाता खतौनी व खसरा के हिसाब से ड्रोन से विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी पूर्व में की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी यदि किसी व्यक्ति ने उस क्षेत्र में निर्माण कार्य किया होगा तो उसे पुनर्वास, पुनर्स्थापन और मुआवजे का लाभ नहीं दिया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक कुमार जोशी, डीआरओ सीएस कांडपाल, तहसीलदार नवाजिश खालिद, अभियंता भास्कर जोशी, पटवारी प्रमोद जोशी, गंगादत्त पलड़िया, जिलेदार सुभाष चंद्र तिवारी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed