फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jam got rid of sweat in Haldwani

हल्द्वानी में जाम ने छुड़ाए पसीने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Jam got rid of sweat in Haldwani
हल्द्वानी में तिकोनिया चौराहे पर लगा भयंकर जाम। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। पिकअप खराब होने के कारण रानीबाग मार्ग पर मंगलवार की सुबह से दोपहर तक करीब चार घंटे तक जाम लग गया। नारीमन चौराहे से लेकर भीमताल तिराहे तक वाहनों की लगी लंबी लाइन लग गई। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। बसों में सवार यात्री भी परेशान रहे। दोपहर में पिकअप को हटाने पर इस मार्ग की यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

पहाड़ से सब्जी आपूर्ति कर लौट रही पिकअप गुलाबघाटी में मंगलवार की सुबह खराब हो गई। संकरे रास्ते पर गाड़ी के खड़ी होने के कारण जाम लग गया। नारीमन चौराहे से भीमताल तिराहे तक वाहन रेंगते रहे। थाने के मार्ग पर भी वाहनों की लाइनें लग गईं। यातायात व्यवस्था बिगड़ने पर काठगोदाम पुलिस ने नारीमन चौराहे पर मोर्चा संभाला। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने थाने के पुलिसकर्मियों को रोड पर यातायात व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए। यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा की टीम लगाई गई लेकिन इसके बाद भी जाम से निजात नहीं मिली। पुलिस ने नारीमन चौराहे से वाहनों को एक-एक कर निकालना शुरू किया। इस बीच रानीबाग घाट पर जाने के लिए लोगों को रास्ता नहीं मिला तो फिर जाम लग गया। घाट जाने और वहां से आ रहे चार पहिया वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने बताया कि पिकअप वाहन के खराब होने से यातायात व्यवस्था गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन

शहर में भी लगा जाम
हल्द्वानी। शहर में सिंधी चौराहे के समीप सड़क मार्ग निर्माण के चलते बाधित होने के कारण मंगलवाड़व से लेकर कालू सिद्ध मंदिर तक जाम लगा रहा। रोडवेज बसों के निकलने के कारण कोतवाली तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। पुलिस ने अर्बल कोआपरेटिव बैंक से वाहनों को आईजी कैंप कार्यालय की तरफ मोड़ दिया था। इस बीच डीएम कैंप कार्यालय से लेकर कोतवाली तक तीन कट होने के कारण जाम लग रहा था। वाशिंग लाइन की तरफ से आ रहे वाहनों के चलते इस मार्ग पर जाम लग रहा था। रोडवेज बसों के आवागमन के चलते पुलिस की सारे इंतजाम धरे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed