फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jainul was murdered by slitting his throat

Nainital News: गला रेतकर की गई थी जैनुल की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Jainul was murdered by slitting his throat
हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन हल्द्वानी के समीप रेल पटरी पर 26 अप्रैल की रात जैनुल अबिदीन अंसारी (29) का शव मिलने के मामले में बनभूलपुरा थाने में भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक का गला किसी धारदार चीज से रेता गया था।
विज्ञापन


शनिवार की रात लाइन नंबर 13 निवासी जैनुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। खून से सना उसका शव प्रेम टाकीज के सामने रेलवे क्रॉसिंग के पास बरामद हुआ था। प्रथमदृष्टया लोगों ने युवक की हत्या का शक जताया था। जैनुल के बड़े भाई उबैदुल रहमान ने पुलिस को तहरीर देकर भाई की हत्या का आरोप लगाया। तहरीर में कहा, उसका भाई शाम को यह कहकर निकला कि कुछ देर में वापस आ जाएगा। फिर रात करीब 11 बजे खून से लथपथ उसका शव रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक पड़ा मिला। पास में ही ब्लेड पड़ा था। भाई का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों ने गर्दन रेतकर हत्या की है। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। इस प्रकरण में सभी एंगल पर पुलिस की जांच जारी है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed