फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jailed teacher's mobile phone will reveal the secret of AK-47 cartridges

Nainital News: जेल गए शिक्षक का मोबाइल खोलेगा एके 47 के कारतूस का राज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Jailed teacher's mobile phone will reveal the secret of AK-47 cartridges
हल्द्वानी। बनभूलपुरा के गौजाजाली में पॉक्सो में जेल जा चुके बर्खास्त शिक्षक के घर से मिले एके47 के कारतूस मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। अब इसी मोबाइल के सहारे पुलिस प्रतिबंधित एके 47 राइफल के कारतूस को मुहैया कराने वाले का राज खोलेगी। इसके साथ ही उसे रिमांड पर लेकर भी पुलिस जानकारी एकत्र कर सकती है।
विज्ञापन

गौजाजाली के आयशा मस्जिद के पास निवासी मोबिन खान के घर पर झगड़े की सूचना पर जब सोमवार रात पुलिस पहुंची तो अलमारी के ऊपर रखी पोटली से दो तमंचे बरामद हुए। 315 और 12 बोर के तमंचों के साथ ही पुलिस को 17 कारतूस भी मिले थे। पोटली से जब एके47 राइफल का एक कारतूस मिला तो पुलिसकर्मियों ने प्रकरण की गंभीरता को भांपा और शिक्षक का मोबाइल कब्जे में लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को शिक्षक के मोबाइल फोन के डाटा के साथ ही साइबर सेल मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकालने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


-
एके47 का कारतूस मिलना गंभीर विषय है। शिक्षक इसे लेकर गुमराह करता रहा। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की जाएगी। इसके अलावा उसके मोबाइल को खंगाला जा रहा है। इससे काफी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed