फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jail inmate tried to commit suicide, jail personnel saved

Nainital News: जेल में बंदी ने जान देने की कोशिश की, जेल कर्मियों ने बचाया

Mon, 12 Jun 2023 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 12 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Jail inmate tried to commit suicide, jail personnel saved
प्रतीकात्मक
नैनीताल। नैनीताल जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदी ने रविवार को अपनी जान लेने की कोशिश की, जिससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जेल कर्मियों ने लहूलुहान हालत में उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी तब जाकर जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी वसीम यहां जिला कारागार में एनडीपीएस के मामले में विचाराधीन बंदी है। बीते आठ जून को उसे जिला कारागार लाया गया। रविवार शाम जेल परिसर में निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली लोहे की जाली से एक तार वसीम ने निकाल लिया और उसी तार से फंदा बनाकर गले में डाला और खुदकुशी की कोशिश की। वहां मौजूद जेल कर्मियों ने किसी तरह उसे रोका। इसके बाद उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅ. प्रतीक ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसे छुट्टी दे दी। जेलर के अनुसार बंदी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। इस मामले में जेलर की ओर से तल्लीताल थाने में बंदी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। मनोचिकित्सक से भी बंदी की काउंसिल कराई जाएगी।
विज्ञापन


जेलर संजय ह्यांकी का कहना है कि जेल में विचाराधीन बंदी वसीम नशे का आदी है। रविवार को उसने रेता बजरी छानने वाली जाली से तार निकालकर जान देने की कोशिश की वहां मौके पर मौजूद जेल कर्मियों ने उसे बचा लिया। वसीम के परिजनों को जानकारी दे दी है। उनका कहना है कि वह घर में भी अपने ऊपर जानलेवा हमला कर चुका है। वह मानसिक रूप से बीमार भी है। अस्पताल से लाने के बाद जेल में वसीम की काउंसलिंग भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed