फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   IVRI clerk dies in suspicious condition

आईवीआरआई के क्लर्क की संदिग्ध अवस्था में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
IVRI clerk dies in suspicious condition
जीवन चंद्र आर्य (फाइल फोटो) - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सरिताताल के समीप सड़क किनारे खड़ी कार के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। शव की शिनाख्त मृतक की जेब में मिले उसके आधार कार्ड से आईवीआरआई मुक्तेश्वर में कार्यरत क्लर्क जीवन चंद्र आर्य (46) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जीवन चंद्र शनिवार को ही अपने पुत्र हर्षित को छोड़ने कोटाबाग स्थित नवोदय विद्यालय गए हुए थे। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम साढ़े चार बजे के करीब सरिताताल क्षेत्र निवासी गोपाल सिंह रावत ने पुलिस को एक व्यक्ति का शव पड़ा होेने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाल प्रीतम सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे एक आल्टो कार संख्या यूके 04 जी 7803 खड़ी थी और उसी के समीप एक व्यक्ति का अचेत पड़ा था। पुलिस ने उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त नथुआखान मुक्तेश्वर निवासी जीवन चंद्र आर्य (46) के रूप में हुई है। बताया कि जीवन चंद्र आईवीआरआई मुक्तेश्वर में क्लर्क के पद पर तैनात थे और शनिवार सुबह ही वह घर से अपने बेटे को नवोदय विद्यालय कोटाबाग छोड़ने के लिए निकले थे। बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद वह वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। खबर लिखे जाने तक परिजन नैनीताल नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल का कहना है कि जीवन चंद्र की मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed