{"_id":"cd19d1450ac5aa3f25ab5487b59ee4d8","slug":"iti-admission-process-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 30 Apr 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विभिन्न ट्रेडस की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसके लिए आवेदन फार्म 20 मई तक मिलेंगे। इधर, इस साल आवेदन फार्म का शुल्क बढ़ाकर सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए और आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए 300 रुपए किया गया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के मुताबिक आईटीआई में इस वर्ष प्रवेश के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी आईटीआई का आवेदन फार्म भर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रवेश परीक्षा देनी होगी। आवेदन फार्म सभी नोडल आईटीआई से मिलना शुरू हो गए हैं तथा आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। आईटीआई की प्रवेश परीक्षा 14 जून 2015 को दोपहर 12 से दो बजे तक होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि एनसीवीटी की करीब 4500 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। अब केवल एक या दो वर्षीय पाठ्यक्रमों में ही प्रवेश दिया जाएगा, उनमें भी सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। इसके बाद छात्रों को हर सेमेस्टर में परीक्षा देनी होगी, पहले परीक्षा वार्षिक होती थी।
विज्ञापन
इधर, इस साल आवेदन पत्र का शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। पिछले वर्ष सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 425 रुपए का था जो कि इस साल बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह एससी एवं एसटी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र का शुल्क 250 रुपए के स्थान पर इस साल 300 रुपए कर दिया गया है। इस बार केवल छात्रों को आनलाइन काउंसलिंग का कोई शुल्क अलग से नहीं देना होगा।
विज्ञापन
कुमाऊं में यहां मिलेंगे आवेदन फार्म
नोडल आईटीआई हल्द्वानी के अलावा, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टनकपुर (चंपावत), काशीपुर (ऊधमसिंह नगर), कांडा (बागेश्वर) में आवेदन फार्म मिलना शुरू हो गए हैं।