फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   It's great! Will be awarded to the municipal sanitary

भई वाह! स्वच्छता के लिए नगर निगम को अवार्ड मिलेगा

Wed, 22 Apr 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Wed, 22 Apr 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन

अंडर ग्राउंड डस्टबिन लगाकर शहर की स्वच्छता के लिए हल्द्वानी नगर निगम को देशभर में बेस्ट प्रेक्टिसस अवार्ड मिला है। यह अवार्ड 27 अप्रैल को दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में नगर निगम के मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला और प्रशासनिक अधिकारियों को हुडको द्वारा दिया जाएगा।

विज्ञापन


देशभर के सभी शहरों में गंदगी बड़ी समस्या है। प्रधानमंत्री मोदी को स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूक करने के लिए अभियान तक चलाना पड़ा। हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में भी सफाई व्यवस्था को लेकर अक्सर घिराव और प्रदर्शन होते हैं। नगर निगम क्षेत्र में पहले चरण में काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास, कालटैक्स तिराहा, पालीशीट, एलआईसी टेढ़ी पुलिया, जजी के पास और धर्मपुरा में भूमिगत डस्टबिन लगाए गए हैं। दूसरे चरण में भी भूमिगत डस्टबिन लगाए जाने हैं। टर्की की तकनीक पर भूमिगत डस्टबिन लगाने वाली हल्द्वानी नगर निगम देश की पहली नगर निकाय है। डस्टबिन का शुभारंभ दो अक्तूबर गांधी जयंती से हुआ था।
विज्ञापन


भूमिगत डस्टबिन से कूड़ा नहीं फैलता है। आवारा जानवर भी कूड़े तक नहीं पहुंचते हैं। सफाई कर्मी क्रेन की मदद से डस्टबिन का डिब्बा उठाकर कूड़े की गाड़ी में पलटते हैं और ट्रचिंग ग्राउंड में फेंकते हैं। हल्द्वानी नगर निगम की स्वच्छता के लिए यह अनूठी पहल की खूब सराहना हुई है। हुडको ने नगर निगम को बेस्ट प्रेक्टिसस अवार्ड के लिए चयनित किया है। मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि अवार्ड 27 अप्रैल को मिलेगा। इसमें एक लाख का पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed