फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   It is the turn of the rebels to make matters worse with the rebellious bugle.

बागियों के बगावती बिगुल से बात बिगड़ने की बारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
It is the turn of the rebels to make matters worse with the rebellious bugle.
हल्द्वानी। टिकट न मिलने से नाराज बागियों ने भाजपा और कांग्रेसी हलकों में बेचैनी पैदा कर दी है। दोनों दल बागियों के बगावती तेवर से जूझ रहे हैं। भाजपा के मनोज साह और पवन चौहान ने जहां बृहस्पतिवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था वहीं गजराज सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को कालाढूंगी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परचा भर दिया। कांग्रेस की संध्या डालाकोटी और संजय नेगी ने भी शुक्रवार को बगावती तेवर दिखाकर परचा दाखिल किया है।
विज्ञापन

भाजपा के डगर की बढ़ी मुश्किलें
हल्द्वानी। नैनीताल जिले की छह में तीन सीटों पर भाजपा के बागियों ने नामांकन कर दिया है। पहले के चुनावों में भी छिटपुट बगावत होने की बात कही जा रही थी लेकिन इस स्तर पर विद्रोह पहली बार देखा जा रहा है।
विज्ञापन

गजराज बिष्ट: कालाढूंगी सीट पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने नामांकन किया है। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2012 से इस सीट पर दावेदारी कर रहे हैं और हर बार पार्टी ने टिकट बंटवारे के अंतिम समय में उनके साथ छल किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की है। इसमें लिखा गया है कि हर युवा को बिना किसी भेदभाव के राजनीति में समान अवसर मिले, यह कदम जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी: बंशीधर भगत
मनोज साह: भीमताल सीट पर पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने नामांकन कर दिया है। मनोज साह भाजपा के मजबूत नेता रहे हैं। जब संगठन के हिसाब से नैनीताल और हल्द्वानी दो जिले होते थे, उस दौर में मनोज साह जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी: रामसिंह कैड़ा
पवन चौहान: लालकुआं सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे पवन चौहान ने भी लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन किया है। कुछ दिन पूर्व तक हल्द्वानी विधानसभा सीट के प्रभारी रहे चुके चौहान लालकुआं सीट से टिकट की इच्छा थी।
पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी: मोहन सिंह बिष्ट
कांग्रेस में दो बागी मैदान में उतरे
हल्द्वानी। कमोवेश भाजपा जैसी स्थिति कांग्रेस की भी है। जिले की दो सीटों पर कांग्रेस के बागियों ने अपना नामांकन कराया है।
संध्या डालाकोटी: लालकुआं से कांग्रेस की पहले घोषित प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने टिकट कटने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा दाखिल किया। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार रात पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य, सुमित हृदयेश के साथ उनके आवास पहुंचे थे और नामांकन न करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तीन दिन के लिए टिकट देकर एक महिला का अपमान किया है। उन्होंने कांग्रेस पर महिला को अपमानित करने का आरोप लगाया और पार्टी के लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे को खोखला बताया।
पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी: हरीश रावत
संजय नेगी: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को रामनगर से चुनाव न लड़ाने को लेकर नाराज पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने शुक्रवार को निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले समर्थकों से चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी। समर्थकों ने बैठक कर एकजुट होकर चुनाव लड़ाने का एलान किया।
पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी: डॉ. महेंद्र सिंह पाल
भाजपा डैमेज कंट्रोल करने में जुटी
हल्द्वानी। बागियों के तेवर से भाजपा में चिंता बढ़ गई है। पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। कई बड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी से जुड़े लोगों के अनुसार संगठन नामांकन के बाद ही असंतुष्ट लोगों को मनाने का अभियान शुरू करता है। ऐसे में नामांकन हो चुका है, अब ऐसे लोगों से बातचीत होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व सीएम से लेकर केंद्रीय मंत्री को मनाने को कहा गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत का कहना है कि उम्मीद है जिन पार्टी के लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है, वे मान जाएंगे और टिकट वापस ले लेंगे। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का कहना है कि जिन्होंने नामांकन किया है, उम्मीद है कि वे मान जाएंगे।

निर्दलीय लड़े और विधायक भी बने
- वर्ष-2012 में लालकुआं सीट पर कांग्रेस ने हरीश चंद्र दुर्गापाल का टिकट काट दिया था, वह निर्दलीय मैदान में उतरे और जीत दर्ज की थी। बाद में वह कांग्रेस सरकार में मंत्री भी बने।
-वर्ष-2017 में कांग्रेेस से टिकट मांग रहे राम सिंह कैड़ा भीमताल सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे और विजयी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed