फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ISBT will soon be built in Haldwani

Uttarakhand News: हल्द्वानी में जल्द बनेगा ISBT, सीएम बोले- निर्माण में आ रही बाधाओं को किया जा रहा दूर

Sat, 20 Sep 2025 10:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Sep 2025 10:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काठगोदाम में आपदा प्रबंधन बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा की कि हल्द्वानी में आईएसबीटी का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
ISBT will soon be built in Haldwani
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काठगोदाम के सर्किट हाउस में आपदा पर जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि उत्तराखंड विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में हल्द्वानी में आईएसबीटी (अंतर राज्यीय बस टर्मिनल) का भी जल्द निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण में जो बाधा आ रही थी उसे दूर किया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की यह सबसे बड़ी मांग रही है। इस पर सरकार ने गंभीरता से विचार किया है। कैंचीधाम जाने वाले वाहनों की जाम की समस्या पर उन्होंने अधिकारियों को भवाली बाईपास निर्माण में आ रही कमियां को दूर करने का निर्देश दिए हैं। कहा कि कार्य तेज गति से हो इसकी मानीटरिंग की जाएगी।

विज्ञापन

 

एसटीएच कर्मियों को वेतन भी जल्द
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल के वेतन प्रकरण की जानकारी सामने आई है। इसके लिए मुख्यमंत्री के सचिव व कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत को निर्देश दे दिया गया है। वह संंबंधित विभागों और वित्त विभाग के अफसरों से वार्ता कर जल्द से जल्द इसका समाधान निकालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मानसून बाद सुचारू होगी चार धाम यात्रा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून की आपदा में उत्तराखंड को नुकसान हुआ है। चार धाम की यात्रा हमारे सामने बड़ी चुनौती है। सरकार गंभीर है। मानसून के बाद युद्ध स्तर पर कार्य कराते सड़कों को सही कराएंगे। चार धाम यात्रा सुचारू चलेगी। इसकी माॅनीटरिंग वह स्वयं कर रहे हैं।

मानसून खत्म होते ही सड़कों का काम कराएंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसून खत्म होते ही कुमाऊं की क्षतिग्रस्त सड़कों के पैचवर्क और नए निर्माण के कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। इसके लिए एनएच और लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। कहा कि उत्तराखंड की आपदा के बाद राहत, बचाव और नए निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने पैकेज दिया है। इससे ज्यादा से ज्यादा कार्य संपादित कराए जाएंगे।

हारने पर आरोप लगाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस पर जमकर बरसे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरोप लगाना कांग्रेस की आदत बन गई है। जब-जब कांग्रेस हारती है वह आरोप लगाती है। कभी ईवीएम को दोषी ठहराती है तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा करती है। आरोप कोई भी लगा सकता है लेकिन उसका प्रमाण जरूरी है। देश की जनता भी कांग्रेसी नेताओं के इस हथकंडे को जानती है।

पीएम का किया गुणगान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के भाई हैं। गरीबों के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं केंद्र की मोदी सरकार ही लाई है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आजाद भारत के पहले ऐसे पीएम हैं जिनका सम्मान विश्व करता है। चुनाव होता है तो पूरा देश मोदी को जिताने के लिए लाइनों में लगता है। ऐसा कभी भी किसी ने नहीं देखा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed