{"_id":"5f1209c08ebc3e637b03e49c","slug":"isbt-construction-to-begin-before-2022-election-haldwani-news-hld3901027138","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 के चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा आईएसबीटी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2022 के चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा आईएसबीटी का निर्माण
विज्ञापन
हल्द्वानी काठगोदाम सर्किट हाउस में बैठक लेते शहरी विकास एवं जनपद प्रभारी मंत्री मदन कौशिक। अ?
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कोविड 19 के कारण आर्थिक चुनौती राज्य के सामने थी मगर केंद्र सरकार की ओर से दिए गए आर्थिक पैकेज को राज्य से जोड़ दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की है। 2022 के चुनाव से आईएसबीटी का निर्माण शुरू हो जाएगा। आईएसबीटी का स्थान सभी को पता है।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बाहर से आए लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। एक लाख लोगों को जोड़ने का प्रयास चल रहा है। एक अगर रोजगार से जुड़कर चार को रोजगार देता है तो काफी बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। टैक्सी मोटरसाइकिल योजना के तहत आठ हजार से सवा लाख तक का अगर कोई लोन लेगा तो दो वर्ष तक का ऋण राज्य सरकार वहन करेगी। साथ ही यह लोन कोआपरेटिव के माध्यम से दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में ठेली, फड़ और सब्जी बेचने वालों को दस-दस हजार का ऋण देंगे। मुख्यमंत्री स्वरोजागर योजना से दो प्रतिशत देंगे और भारत सरकार भी सब्सिडी देगी। इसमें 20 से 25 हजार नौजवान आएंगे। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जिला पिछले वर्ष छठें नंबर पर था। इस बार रैकिंग सुधारने को कहा है। कहा कि इंटर कालेज में खेलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जाएगा। डीएम के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिए है। विधायकों की प्रथम वरीयता के कामों को भी स्वीकृत कर दिया है।
कौशिक ने कहा कि रिंग रोड का प्रोजेक्ट भी जल्द धरातल पर दिखाई देगा। भारत सरकार को प्रस्ताव भेज रखा है। देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और हल्द्वानी पर काम शुरू हो जाएगा। पिथौरागढ़ और रुद्रपुर का मेडिकल कालेज का डिजाइन बन रहा है। केंद्र सरकार ने एक कालेज के लिए 325 करोड़ रुपये भेजे हैं। इसी माह डिजाइन बनने के बाद काम शुरू हो जाएगा। अल्मोड़ा की वायरोलाजी लैब भी जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा को पता है कहा बन रहा है आईएसबीटी
हल्द्वानी। काबीना मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश को पता है कि आईएसबीटी कहा बन रहा है। उन्होंने जगह तो स्पष्ट नहीं की पर यह जरूरी कहा कि पूर्व निर्धारित स्थान से इतर आईएसबीटी बनेगा। कहा कि डॉ. हृदयेश आज बैठक में आई थी और खुश होकर गई हैं। नेता प्रतिपक्ष का खुश होना बताता है कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है।