{"_id":"69add41ada0046f98a0803ad","slug":"is-baar-bhee-milegee-jaim-ka-kaaran-ramnagar-news-c-8-1-hld1010-731326-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुलिया इस बार भी बनेगी जाम का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुलिया इस बार भी बनेगी जाम का कारण
विज्ञापन
रामनगर। ढिकुली में पुलिया के चौड़ीकरण से जाम के निस्तारण की योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। पुलिया की चौड़ाई कम होने से यहां अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों को पुलिया से गुजरने में घंटों इंतजार करना पड़ता है। विगत वर्ष सीओ सुमित पांडेय ने एसएसपी के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पुलिया चौड़ीकरण की मांग की थी। बावजूद इसके पुलिया का हाल जस का तस बना हुआ है। प्रशासन की अनदेखी से लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन