{"_id":"b1b40bce7ecb1c8f0061769a731b9ad0","slug":"ioc-rack-arrive-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पहुंचेगी आईओसी की रैक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पहुंचेगी आईओसी की रैक
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Sat, 09 May 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईओसी और भारत पेट्रोलियम की रैक पहुंचने से पेट्रोल-डीजल संकट के कुछ कम होने के आसार हैं। भारत पेट्रोलियम ने शुक्रवार को कुमाऊं जोन में 58 केएल पेट्रोल और 74 केएल डीजल भेजा, जबकि हल्द्वानी शहर के पंपों को पेट्रोल नहीं दिया।
विज्ञापन
पिछले 15 दिनों से पेट्रोल-डीजल संकट झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारत पेट्रोलियम की रैक नजीबाबाद पहुंच गई है। रैक में आठ सौ किलो लीटर पेट्रोल और 24 सौ किलो लीटर डीजल आया है, जबकि आईओसी की रैक शनिवार को लालकुआं पहुंचने की उम्मीद है। रैक में 12 सौ केएल पेट्रोल और दो हजार केएल डीजल आ रहा है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने बताया कि आईओसी ने 20 टैंकर भी मथुरा रिफाइनरी पेट्रोल-डीजल लेने के लिए भेजे हैं। उन्होंने बताया कि भारत पेट्रोलियम ने शुक्रवार को शहर के पंपों पर 24 केएल डीजल भेजा, जबकि पेट्रोल की आपूर्ति नहीं की। उन्होंने बताया कि 58 केएल पेट्रोल और 74 केएल डीजल कुमाऊं के जिलों में भेजा गया। सिंह ने बताया कि दोनों कंपनियों की रैक आने से पेट्रोल-डीजल संकट काफी हद तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन