{"_id":"6a568c8b3a5c8a48e30ad080","slug":"internship-of-bed-students-of-kumaon-university-starts-in-schools-nainital-news-c-238-1-shld1023-128211-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कुमाऊं विवि के बीएड के छात्रों की इंटर्नशिप स्कूलों में शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कुमाऊं विवि के बीएड के छात्रों की इंटर्नशिप स्कूलों में शुरू
Wed, 15 Jul 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय के शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक उप्रेती ने बताया कि बीएड पाठ्यक्रम के अनिवार्य और महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में वर्तमान में 82 छात्र-छात्राएं नैनीताल शहर के विभिन्न प्रमुख राजकीय और निजी विद्यालयों में इंटर्नशिप कर रहे हैं। यह इंटर्नशिप चार महीने तक चलेगी। प्रो. उप्रेती ने कहा सभी चयनित प्रशिक्षु शिक्षक वास्तविक कक्षा शिक्षण का अनुभव प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन