फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inter Medhavion scholarship for five years will

इंटर के मेधावियों को पांच साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति

Fri, 04 Sep 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर। Updated Fri, 04 Sep 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने छात्रवृत्ति परीक्षा के लिये अभ्यर्थियों से 30 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। बोर्ड की इंटर के बाद उच्च शिक्षा के लिये मानव विकास मंत्रालय द्वारा कालेज एवं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत यह छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन


इसके लिये बोर्ड मुख्यालय को 616 छात्रवृत्तियों का लक्ष्य मिला है। इनमें 308 बालक तथा 308 बालिकाएं शामिल हैं।

बोर्ड के सचिव डा. आरडी शर्मा ने बताया छात्रवृत्ति के लिये विद्यार्थियों का चयन इंटर की परिषदीय परीक्षा 2015 से शामिल टॉप 20 प्रतिशत उत्तीर्ण विज्ञान, वाणिज्य एवं कला विषयों के परीक्षार्थियों में से किया जाना है।

विज्ञापन


ऐसे विद्यार्थी यदि छात्रवृत्ति के लिये चयनित किये जाते हैं जो उन्हें प्रथम तीन वर्षो में 10 हजार रुपया प्रति वर्ष एवं चौथे तथा पांचवें वर्ष में 20 हजार रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रवृत्ति में आरक्षण की व्यवस्था केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप है, जो विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिये आवेदन करना चाहते हैं वे 30 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सचिव श्री शर्मा ने बताया जिन विद्यार्थियों को केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2011-12, 2012-13, 2013-14, 2014-15 हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की गयी थी।

यदि वे नवीनीकरण के लिये अर्ह हो तो वे बोर्ड की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट यूबीएसई डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन से आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद फार्म को पूरित कर अंकतालिका की प्रमाणित प्रति सहित परिषद कार्यालय में 31 सितंबर तक जमा कर सकते हैं।

विज्ञान वर्ग में न्यूनतम 62.40 प्रतिशत, कृषि विज्ञान वर्ग में न्यूनतम 67.9 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में न्यूनतम 54.60 प्रतिशत, कला वर्ग में न्यूनतम 55.20 प्रतिशत अंक होने चाहिए।


संस्थागत विद्यार्थियों के रूप में सत्र 2015-16 में किसी मान्यता प्राप्त कालेज के विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हों। विद्यार्थी को किसी अन्य श्रोत से कोई भी छात्रवृत्ति प्राप्त न हो रही हो, जिनके अभिभावकों की सकल वार्षिक आय रुपया छह लाख से अधिक न हो और क्रीमीलेयर की परिधि से बाहर हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed