फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inter crushed the student tanker, death

इंटर के छात्र को टैंकर ने कुचला, मौत

Wed, 13 Jan 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 13 Jan 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
Inter crushed the student tanker, death

विज्ञापन


दो नहरिया रोड पर टैंकर ने इंटर के छात्र को कुचल दिया। इसमें छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक पेट्रोलियम पदार्थ से भरा टैंकर छोड़कर भाग निकला। पुलिस टैंकर को कब्जे में लेकर घटना की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि ओवरटेक करने के दौरान   हादसा हुआ है। छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।


बृजवासी कालोनी, पीलीकोठी निवासी बैंककर्मी कैलाश चंद्र तिवारी का बेटा सुदित तिवारी सेंट थेरेसा स्कूल में 12वीं का छात्र था। मंगलवार को वह स्कूटी से फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले अपने दोस्त शुभम के घर गया था। लौटते समय दो नहरिया रोड पर उसके आगे टैंकर जा रहा था। पुलिस का कहना है कि टैंकर को ओवरटेक करते समय हादसा हुआ। इसमें सुदित टैंकर से टकराकर पिछले पहिए के नीचे आ गया। टायर से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसकी स्कूटी दूसरी तरफ छिटक गयी। हादसे के बाद चालक टैंकर को  छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी आर एस मेहता और मुखानी थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर छात्र को बेस अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सुदित के पिता पंतनगर स्थित नैनीताल बैंक की शाखा में कार्यरत हैं और मां अंजू तिवारी गौलापार स्थित एक स्कूल में अध्यापिका हैं।  बेटे की मौत की सूचना पर माता पिता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दोनों शव देखने से पहले ही बेहोश हो गये। पड़ोस के लोगों ने दोनों को कार से घर भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सुदित की बड़ी बहन देहरादून में पढ़ती है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस टैंकर चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed