फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Intelligence and police alert on Ayodhya case

अयोध्या के मामले को लेकर खुफिया और पुलिस सतर्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Intelligence and police alert on Ayodhya case
हल्द्वानी/रामनगर। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले कई संगठनों में हलचल तेज हो गई है। गोपनीय बैठकें हो रही हैं। माहौल भांपने के लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इन संगठनों के प्रमुख नेताओं के मोबाइल नंबरों पर नजरें गढ़ा दी हैं। वे क्या बातचीत कर रहे हैं, इस पर नजर रखने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। रेंज की पुलिस संवेदनशील स्थानों पर संभ्रांत लोगों के मोबाइल नंबर को स्थानीय पुलिस ले रही हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले ही अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है। प्रदेशभर में दोनों संप्रदाय के धर्मगुरुओं सहित प्रमुख संगठनों की बैठकों का दौर चल रहा है। पुलिस और प्रशासन के अफसर शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की जा रही है। फैसले के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी हरिद्वार में होने वाला अधिवेशन रद्द कर दिया है। आरएसएस ही नहीं, दूसरे संगठनों में भी फैसले को लेकर हलचल तेज है। सूत्रों के अनुसार कुछ संगठनों ने इस फैसले को लेकर गोपनीय बैठक कर चर्चाएं शुरू कर दी है। इन चर्चाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों के मोबाइल नंबरों को जांच के दायरे में लिया है। इनकी फेसबुक आईडी पर भी नजर रखी जा रही है और उनकी पोस्टों की निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय से सतर्कता के लिए कुछ दिन पहले एडवाइजरी जारी की गई थी। इस आदेश के मद्देजर रेंज के जिलों के पुलिस प्रमुख सतर्कता बरत रहे हैं। खुफिया विभाग के अधिकारियों को मुख्यालय से सतर्क किया गया है। खुफिया विभाग संवेदनशील स्थानों के उन संदिग्ध लोगों के बारे में रिपोर्ट भेज रही है जो कभी भी गड़बड़ी कर सकते हैं। - जगत राम जोशी डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवाइजरी के मद्देनजर पुलिस को सतर्क किया गया है। इसके पहले चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क थी। पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। एलआईयू आवश्यक सूचनाएं जुटा रही है। नैनीताल जिले में शांति व्यवस्था कायम है लेकिन सतर्कता के बिंदुओं की समीक्षा समय समय पर की जा रही है। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस तैयारी पहले से कर रही है।
सुनील कुमार मीणा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed