फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions to pay Rs 42 lakh for the loss caused by cloudburst

Nainital News: बादल फटने से हुए नुकसान पर 42 लाख भुगतान करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Instructions to pay Rs 42 lakh for the loss caused by cloudburst
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल, सदस्य विजयलक्ष्मी थापा व लक्ष्मण सिंह रावत की ओर से दस उपभोक्ता परिवादों में आदेश पारित किए गए। एक प्रकरण में आपदा क्षतिपूर्ति पर बीमा कंपनी को 42,75,000 रुपये भुगतान के आदेश दिए गए। शेष नौ मामलों में प्रतिवादियों को 21,20,000 रुपये की धनराशि दिलाई गई।
विज्ञापन


भीमताल ब्लॉक के अल्चौना निवासी दुर्गादत्त उप्रेती ने ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ वाद दायर किया था। परिवादी का कहना है कि गांव में उसका निजी मकान है। इसी भवन से लगी दुकान तथा गोदाम भी है। गोदाम में कोल्ड स्टोरेज की अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई थी। विपक्षी बीमा के संबंधित मानक व जांच के क्रम में उन्होंने 45 लाख का बीमा करवाया। अक्तूबर 2021 को अल्चौना में बादल फटने के कारण काफी नुकसान हुआ। इसकी चपेट में उनका भवन, गोदाम तथा कोल्ड स्टोरेज भी आ गया। आपदा के बाद उन्होंने बीमा कंपनी को क्लेम के लिए आवेदन किया लेकिन कंपनी ने इससे इनकार कर दिया। कहा कि देरी से सूचना मिलने के कारण सर्वेयर वास्तविक क्षति का आकलन नहीं कर पाए।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग ने पक्षकारों की बहस सुनने के बाद विपक्षी बीमा कंपनी को आदेश दिया कि वह 45 दिनों के अंदर परिवादी की फर्म में रखे स्टॉक व उसके स्ट्रक्चर के एवज में हुई क्षतिपूर्ति के लिए उसे पांच फीसदी की कटौती कर 42,75,000 रुपये दे। मानसिक वेदना की प्रतिपूर्ति हेतु 50,000 रुपये और वाद व्यय के रूप में 20,000 रुपये दें। आयोग ने नौ अन्य मामलों को सुनने के बाद परिवादियों को 21,20,000 रुपये दिलवाए। राष्ट्रीय लोक अदालत में दो मामलों का निस्तारण कर परिवादियों को 20,37,147 रुपये दिलवाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed