{"_id":"67a7b6269c06c56f260561a8","slug":"instructions-to-investigate-the-development-works-done-in-talia-village-of-kotabagh-haldwani-news-c-8-1-hld1029-509148-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोटाबाग के तलिया गांव में हुए विकास कार्यों की जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोटाबाग के तलिया गांव में हुए विकास कार्यों की जांच के निर्देश
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोटाबाग ब्लॉक की तलिया ग्रामसभा में पिछले वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों की जांच होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत के बाद ब्लाॅक के अपर सहायक अभियंता को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर ग्रामसभा में पेयजल टैंक निर्माण, सामुदायिक भवन और पंचायत घर निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों में अनियमितता होने संबंधी आरोप लगाए थे। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेकर जिला एवं अर्थ संख्याधिकारी को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि वह विकासखंड कोटाबाग के कनिष्ठ अथवा अपर सहायक अभियंता के साथ ग्रामसभा का स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट 10 दिन के भीतर उपलब्ध कराएं। पांडेय ने कहा कि जांच के दौरान संबंधितों का पक्ष भी सुना जाए। माई सिटी रिपोर्टर