{"_id":"67a909074914dfcdf10705ed","slug":"instructions-to-complete-construction-work-related-to-closing-ceremony-soon-haldwani-news-c-8-1-hld1029-509659-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: समापन समारोह संबंधी निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: समापन समारोह संबंधी निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने रविवार को नरीमन चौराहे से गौलापार स्टेडियम तक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों में जुटे अधिकारियों को सभी जरूरी कार्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नरीमन चौराहे पर भित्तिचित्र निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, आवश्यक स्थानों पर रेलिंग लगाने, नरीमन चौराहे से गौलापार स्टेडियम तक होर्डिग व प्रचार प्रसार सामग्री लगाने व दीवारों की सजावट का कार्य भी समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेडियम तक उचित परिवहन व्यवस्था के लिए एमबी इंटर कॉलेज सहित विभिन्न पार्किंग स्थलों से शटल सेवा चलेगी। इस संबंध में परिवहन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। माई सिटी रिपोर्टर