फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instant updates of the lake in Nainital

नैनीताल में मिलेगी झील की पल-पल की अपडेट, स्क्रीन पर नजर आएंगे नैनीझील की सेहत के आंकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Instant updates of the lake in Nainital
नैनीताल में नैनीझील में लगने वाले उपकरणों का निरीक्षण करते एसडीएम विनोद कुमार व अन्य अधिकारी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जल्द नैनीझील की सेहत की पल-पल की जानकारी लोगों को मोबाइल और तल्लीताल डांठ के पास एलईडी स्क्रीन पर मिल सकेगी। एक करोड़ से होने वाले इस कार्य से लोगों में झील के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी और यहां आने वाले सैलानी भी झील के पानी की गुणवत्ता को जान सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम सविन बंसल ने पिछले साल इसरो देहरादून से नैनीझील का अनवेषण कार्य कराया था। इसरो से प्राप्त आंकड़ों एवं सूचनाओं का जिला कार्यालय नैनीताल स्थित जीआईएस लैब में विश्लेषण कर नैनीझील की संपूर्ण सतत तलीय भौतिक संरचना एवं जल गुणवत्ता और प्राप्त परिणामों से नैनीझील की सेहत का आकलन किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इसरो से प्राप्त रिपोर्ट यूएनडीपी को प्रस्तुत की। इसी क्रम में यूएनडीपी नई दिल्ली ने लगभग एक करोड़ से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड लेक मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर नैनी लेक नैनीताल परियोजना की स्वीकृति दी है। इस कार्य में जल गुणवत्ता के सतत मापन के लिए मल्लीताल पंप हाउस और तल्लीताल एरियेटर प्लांट में एक-एक सेंसर स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे झील के पानी की गुणवत्ता संबंधित आंकड़ों को तल्लीताल डांठ पर महात्मा गांधी की मूर्ति के पीछे एलइडी स्क्रीन, एसएमएस और एप से आम जनमानस के लिए प्रसारित किया जाएगा।
सीएम करेंगे लोकार्पण, इन तत्वों की होगी जांच
नैनीताल। डीएम ने बताया कि निकट भविष्य में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का नैनीताल दौरा प्रस्तावित है। उनके द्वारा ही इस महत्वपूर्ण परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। बताया कि इस परियोजना से नैनीझील को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका, सिंचाई, लोनिवि, जलसंस्थान आदि पर सामुदायिक दबाव बनेगा।

एसडीएम ने निरीक्षण कर ली परियोजना के कार्यों की जानकारी
नैनीताल। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम विनोद कुमार ने रविवार को यूएनडीपी सहायतित आर्टिफशियल इटेलिजेंस आधारित रियल टाइम लेक मॉनिटरिंग प्रणाली के तहत नैनीझील में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अब तक किए कार्यों की जानकारी ली। उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed