फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Install cages and trap cameras to catch tigers: Bhagat

बाघ पकड़ने के लिए पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाएं : भगत

Tue, 14 Oct 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 14 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Install cages and trap cameras to catch tigers: Bhagat
प्रतीकात्मक।
भीमताल (नैनीताल)। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत क्वेराली और सूर्यागांव में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


विधायक ने भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश आर्या के आवास में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिए। सूर्यागांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बाघ दिखाई देने से लोगों में डर के माहौल के बारे में बताया। विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाने के साथ ट्रैप कैमरे लगाते हुए गश्त कराने के निर्देश दिए। विधायक ने ग्राम प्रधान पंकज कुमार और क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय जंतवाल को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई। बूथ कार्यकारिणी का गठन करते हुए हेम चंद्र आर्या बूथ अध्यक्ष, प्रमोद कुमार बूथ महामंत्री, रजनी आर्या महिला मोर्चा बूथ अध्यक्ष और अलका आर्या को महामंत्री नियुक्त किया। इस दौरान जिपं सदस्य विपिन जंतवाल, कमल जंतवाल, कुंदन लाल, सुरेंद्र सूर्या, प्रकाश जंतवाल, रजनी आर्या, आन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed