फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inspection of nainital Library by Kumaun Commisnor Deepak Rawat

पुस्तकालय में अव्यवस्थाएं देख आयुक्त ने ईओ को लगाई फटकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Inspection of nainital Library by Kumaun Commisnor Deepak Rawat
नैनीताल में नगर पालिका की मालरोड स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण करते आयुक्त दीपक रावत। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। मंडलायुक्त दीपक रावत ने बुधवार को मॉल रोड स्थित दुर्गालाल साह नगर पालिका पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुस्तकालय में कई कमियां मिलने पर उन्होंने नगर पालिका के ईओ को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त रावत ने नगर पालिका के अधिकारियों को पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों को बेहतर तरीके से रखने, पुस्तकों को व्यवस्थित करने और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नैनीताल पर्यटक नगरी है और यहां देश विदेश से सैलानी आते हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का यह पुस्तकालय वर्षों पुराना है लिहाजा इसे भी बेहतर तरीके से संजोया जाए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय स्थानीय लोगों के अलावा सैलानियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। बता दें कि इस पुस्तकालय का पिछले दिनों एडीबी ने लगभग सवा करोड़ रुपये खर्च कर जीर्णोद्धार किया है। इतनी धनराशि खर्च करने के बाद भी पुस्तकालय की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। पुस्तकालय में किताबें रखने के लिए पर्याप्त अलमारियों का अभाव है। आयुक्त ने ईओ को इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed