फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inspection of Lalkua Railway Station

एजीएम पूर्वोतर रेलवे ने लालकुआं रेल जंक्शन के कैरिज एंड वैगन डिपो का निरीक्षण कर संरक्षा नियमो के पालन के निर्देश दिए।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Lalkua Railway Station
लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को लालकुआं रेलवे जंक्शन स्थित कैरिज एंड वैगन डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों से सुरक्षा उपकरणों का पूर्णत: उपयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल ने कैरिज एंड वैगन डिपो में कार्य कर रहे रेलकर्मियों से चर्चा की। उन्होंने कर्मियों से वैगन को उठाकर व्हील चेंज करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने विद्युत विभाग के स्टोर का भी निरीक्षण किया। साथ ही वहां रखे विद्युत उपकरणों को लेकर बातचीत की। उपमहाप्रबंधक ने कैरिज एंड वैगन डिपो के कर्मचारियों को हर हाल में सुरक्षा उपकरणों का पूरी तरह उपयोग एवं संरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। यहां अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी नीतू, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर वीके सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर निकुंज सक्सेना, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर मनीष गंगवार और मुख्य यातायात निरीक्षक मोहन राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed