फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Injured person died in a fight that happened sixteen days ago, uproar

सोलह दिन पहले हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Injured person died in a fight that happened sixteen days ago, uproar
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में मल्ला गोरखपुर निवासी गिरीश बेलवाल की मृत्यु के बाद अस्पत
हल्द्वानी। सोलह दिन पहले पिता-पुत्र ने उधारी के रुपये मांगने के चलते एक चाय विक्रेता को बेरहमी से पीट दिया था। करीब चौदह दिन के उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटते हुए पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नवाबी रोड स्थित मल्ला गोरखपुर के रहने वाले गिरीश बेलवाल (42) की शुक्रवार की सुबह एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा काट दिया। गिरीश बेलवाल के परिजनों ने बताया कि गिरीश की चाय की दुकान थी। उसके हीरानगर निवासी राकेश गांधी पर 150 रुपये उधार थे। गिरीश की पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, 18 मई को जब गिरीश अपने 150 रुपये लेने गए, तब राकेश गांधी ने उन्हें 500 रुपये दिए। कहा कि बाकी पैसे वापस दे देना। शाम को पता चला कि 500 का नोट नकली है तो वह वापस करने राकेश के घर गए।
विज्ञापन

इस पर राकेश और उसके बेटे विशाल गांधी ने गिरीश की बेरहमी से पिटाई कर उसे घर के बाहर फेंक दिया था। वहां से होकर गुजर रहे पहचान के एक ई-रिक्शा चालक ने उन्हें घर तक पहुंचाया था। परिजनों ने तत्काल बेस अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि बाएं पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से एसटीएच में रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के कई दिन बाद भी पुलिस ने न घायल का बयान लिया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरीश के परिवार में उनकी पत्नी आशा बेलवाल और दो बेटे नितिन और यश हैं। मौत की खबर पर परिजनों ने अस्पताल में ही पुलिस की लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी फोर्स के साथ पहुंच गए। जानकारी और फैली तो मेयर जोगेंद्र रौतेला भी पहुंचे और परिजनों को समझाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले के विवेचक को बदल दिया गया है। दो-तीन दिन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed