{"_id":"ab2c6cc6cba74b17162cfec88da3dd5e","slug":"injured-person-died-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
भोटिया पड़ाव के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की सोमवार को मृत्यु हो गई। परिजनों के मना करने के बावजूद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर जवाहरनगर निवासी जितेंद्र जोशी (47) की बाइक 22 फरवरी को हल्दी में पेड़ से टकरा गई थी। हेलमेट न पहनने के कारण जितेंद्र के सिर में गंभीर चोट पहुंची।
विज्ञापन
परिजनों ने उनको भोटिया पड़ाव के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। उपनिरीक्षक संजय जोशी से परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया लेकिन पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन