Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Injured leopard enters under-construction house in broad daylight in kaladhungi

Uttarakhand: निर्माणाधीन मकान में दिनदहाड़े घुस गया घायल तेंदुआ, लोगों में दहशत; ग्रामीणों ने जंगल की ओर भगाया

Tue, 02 Dec 2025 03:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, कालाढूंगी
अमर उजाला नेटवर्क, कालाढूंगी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Dec 2025 03:31 PM IST
सार

कालाढूंगी के एक वार्ड में बाघ और तेंदुआ एक साथ दिखने से ग्रामीण डरे हैं। सोमवार को एक घायल तेंदुआ एक निर्माणाधीन मकान में घुस गया, जिसे ग्रामीणों के शोर मचाने पर भगा दिया गया। 

विज्ञापन
Injured leopard enters under-construction house in broad daylight in kaladhungi
तेंदुआ।

विस्तार

कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक में जंगल से सटे इलाके में बाघ और तेंदुआ एक साथ दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान के अंदर घायल तेंदुआ घुस गया। यह देख भयभीत ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। वन विभाग की ओर से रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

वार्ड नंबर एक निवासी प्राग दत्त पांडे का पड़ोस में ही मकान रहा है। वह निर्माणाधीन मकान में गाय का चारा आदि रख देते हैं। सोमवार सुबह जब वह निर्माणाधीन मकान में गाय का चारा लेने पहुंचे तो वहां तेंदुआ बैठा देख डर गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए और हो हल्ला कर तेंदुए को भगा दिया। रेंजर मुकेश जोशी ने बताया कि प्राण दत्त पांडे के घर में तेंदुआ घुसने की सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि रात और सुबह के समय आए दिन आबादी की ओर बाघ और तेंदुए की दस्तक हो रही है। एसडीओ कामिनी आर्या ने बताया कि एहतियातन रेस्क्यू ट्रेंकुलाइज टीम को बुला लिया गया है। जंगल के समीप पिंजरा लगाकर कैमरा ट्रैप के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। वन विभाग के कर्मचारियों की टीम की ओर से रात गश्त जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से रात के समय घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है। सभासद रोहित बुढलाकोटी ने वन विभाग से जंगल किनारे रह रहे लोगों के घर के समीप सोलर लाइट लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed