फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Initiative of Municipal Corporation: House tax can be deposited sitting at home

नगर निगम की पहल : घर बैठे जमा कर सकते हैं हाउस टैक्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Initiative of Municipal Corporation: House tax can be deposited sitting at home
हल्द्वानी। भवन कर और स्वच्छता कर जमा करने के लिए अब नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम ने 25525 प्रापर्टी को ऑनलाइन कर दिया है। ऑनलाइन टैक्स जमा करने के लिए भवन स्वामियों को नगर निगम से प्रापर्टी आईडी लेनी होगी। अभी तक 150 लोग ऑनलाइन भवन-स्वच्छता कर जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन

कर अधीक्षक महेश पाठक ने बताया कि नगर निगम का भवन-स्वच्छता कर ऑनलाइन कर दिया गया है। अब घर बैठे इसे गूगल पे, फोन पे आदि से सीधे जमा किया जा सकता है। इसके लिए करदाता के पास प्रापर्टी आईडी होनी चाहिए। इसके लिए करदाता को नगर निगम आना पड़ेगा। नगर निगम 12 अंकों की प्रापर्टी आईडी देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके बाद सीधे फोन पे या गूगल पे में जाकर बिल पे में जाना है। वहां से उत्तराखंड में जाकर प्रापर्टी टैक्स में जाना है। इसके बाद प्रापर्टी आईडी डालकर सीधे टैक्स जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर सेवा पोर्टल में जाकर सिटीजन एप में जाना है। यहां पर प्रापर्टी आईडी या मकान नंबर डालकर सर्च करना है और सीधे टैक्स जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed