{"_id":"699e00e392fb2ee06d06ec44","slug":"information-about-artificial-intelligence-nainital-news-c-238-1-shld1023-123052-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दी जानकारी
Wed, 25 Feb 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में स्किल वीक के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रायोगिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरती हुई तकनीकों, नवाचार आधारित शिक्षा से जोड़ना रहा ताकि वे वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। मंगलवार को हुए कार्यक्रम में ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ साइबर टेक्नोलॉजी के गौरव मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग के वर्तमान रुझान, उद्योग में इनके बढ़ते उपयोग, कॅरिअर की संभावनाओं और भविष्य की तकनीकी दिशा पर जानकारी दी। विद्यार्थियों को नई तकनीकों को सीखने व शोध की ओर प्रेरित किया गया। इस दौरान डॉ. दीपक, नवनीत मिश्रा, राजेश लोहनी आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन