फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   indira says harish rawat has a position in top leadership what can be given to him by us

हरीश हाईकमान का हिस्सा, हम उन्हें क्या दे सकते हैं: इंदिरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
indira says harish rawat has a position in top leadership what can be given to him by us
प्रतीकात्मक फोटो
हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के राजनीति से संन्यास लेने की बात पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि रावत के साइड लाइन किए जाने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता। रावत कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य है, राष्ट्रीष्ट महासचिव हैं और असोम के प्रभारी हैं। हमारी कोई हैसियत नहीं है। उन्हें जो कुछ चाहिए है वह हाईकमान ही दे सकता है और वो खुद ही हाईकामन का हिस्सा हैं। न हम उनसे कुछ छीन सकते हैं और न ही कुछ दे सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. हृदयेश ने कहा कि एकजुटता के साथ कांग्रेस को मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा। राज्य सरकार अपने सभी वादों पर फेल रही है। सड़क और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही है। कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रत्येक व्यक्ति जनता के बीच जाएगा और लोगों को समस्या से रूबरू कराएगा। प्रत्येक ब्लाक और विधानसभा क्षेत्र में एक चार्ट तैयार किया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य बेरोजगारी, पेंशन समेत अन्य समस्याएं शामिल होंगी। जनता भी अभी चाहती है कि झूठी और असहाय सरकार से निजात मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed